Naveen Government College Umreli, District- Korba (C.G.) Pin - 495671

सत्रारंभ दीक्षारंभ कार्यक्रम 2026-27

आज दिनांक 1 सितंबर 2026 को महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ । इसके पश्चात राजकीय गीत गाकर छत्तीसगढ़ महतारी को वंदन किया गया । सबसे पहले महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अरुण कुमार गुप्ता ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए संबोधित किया तत्पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री राघवेंद्र कुमार देवांगन सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र ने बच्चों को NEP 2020 के बारे में बताया और प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय नीति के सभी प्रावधानों सेमेस्टर सिस्टम प्रमोशन परीक्षा प्रणाली आदि के बारे में बताया । इस कार्यक्रम में सभी अभिभावक तथा  महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि प्राध्यापक उपस्थित रहे ।