हिंदी का प्रचार-प्रसार ही हमारी प्रगति का मार्ग : गुप्ता
उमरेली। नवीन शासकीय महाविद्यालय उमरेली में राष्ट्रीय हिंदी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करना और नई पीढ़ी में अपनी राजभाषा के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को बढ़ावा देना रहा।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस का कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार गुप्ता, प्राध्यापकगण डॉ. प्रभा गुप्ता, नारायण राव सावरेकर, राघवेंद्र कुमार देवांगन द्वारा दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ किया गया। प्राचार्य गुप्ता व समस्त प्राध्यापकों के स्वागत पश्चात हिंदी की प्राध्यापक गीतांजलि पैकरा द्वारा हिंदी भाषा की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समृद्धि पर व्याख्यान किया गया तथा हिंदी भाषा की उत्पत्ति किस प्रकार हुई, इसकी संवैधानिक स्थिति व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है, इस पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में काव्य पाठ, निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर/हिंदी साहित्य प्रदर्शनी व हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिभा कंवर, द्वितीय स्थान रागिनी श्रीवास, तृतीय स्थान कु. आरती को प्राप्त मिला तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विकास चौहान, द्वितीय स्थान दीपिका देवांगन, तृतीय स्थान दुलेश्वरी यादव को प्राप्त हुआ व कविता पाठ में प्रथम स्थान रागिनी श्रीवास, द्वितीय स्थान राजमणी दिवाकर, तृतीय स्थान तुलेश्वरी को प्राप्त हुआ। हिंदी विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान रमा, मधु, संध्या व गौकरण के समूह को तथा द्वितीय स्थान रंजिता, सानिया, लीलावती व संदीप के समूह को प्राप्त हुआ। विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य व प्राध्यापकों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।