प्राचार्य की कलम से...
‘‘शिक्षा वह नीव है, जिस पर हम अपने भविष्य का निर्माण करते हँ।‘‘
छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, आत्मनिर्भर बनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनाने की सोच से शासकीय नवीन महाविद्यालय उमरेली की स्थापना 25 अगस्त 2023 में की गयी।
इस महाविद्यालय में विकास की असीम संभावनायें है।
महाविद्यालय में NEP2020 के नियमानुसार सेमेस्टर सिस्टम में कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय अन्तर्गत क्रमशः बी.ए., बी.काॅम., बी.एससी. (गणित व बायो समूह) की प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष की कक्षाएँ संचालित है।
यह महाविद्यालय लगातार 3 वर्षो से अपने शैक्षणिक गुणवत्ता और अच्छे परिणाम द्वारा सफलता की नयी सीढ़ियाँ चढ़ रही है l
...विद्यार्थियो के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए पाठ्य सहगामी गतिविधियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन जैसे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। यहाँ छात्र-छात्राएँ पूर्ण रूप से सुरक्षित और अनुशासित माहौल में अध्ययन करते है।.
हम सभी महाविद्यालय परिवार अपने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और सफलता को अग्रसर करने के लिए समर्पित है l
Mr ARUN KUMAR GUPTA
प्रभारी प्राचार्य