Front Introduction
छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, आत्मनिर्भर बनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनाने की सोच से शासकीय नवीन महाविद्यालय उमरेली की स्थापना 25 अगस्त 2023 में की गयी।
इस महाविद्यालय में विकास की असीम संभावनायें है।

 महाविद्यालय में कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय अन्तर्गत क्रमशः बी.ए., बी.काॅम., बी.एससी. (गणित व बायो समूह) की प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष की कक्षाएँ NEP2020 के नियमानुसार सेमेस्टर सिस्टम में संचालित है। 
यह महाविद्यालय लगातार 3 वर्षो से अपने शैक्षणिक  गुणवत्ता और अच्छे परिणाम द्वारा सफलता की नयी सीढ़ियाँ चढ़ रही है l  

 ...विद्यार्थियो के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए पाठ्य सहगामी गतिविधियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस उद्देश्य की पूर्ति  के लिए महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन जैसे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। यहाँ छात्र-छात्राएँ पूर्ण रूप से सुरक्षित और अनुशासित माहौल में अध्ययन करते है।